कांग्रेस के पूर्व मंत्री के दावे से MP में सनसनी,बोले-BJP 5 से 8 करोड़ का लालच दे रही लेकिन हमारे कट्टर विधायक बिकने वाले नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Jun, 2026 06:55 PM

bjp is offering our mlas rs 5 crore  alleges former union minister

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए स्टेज सज चुका है। भाजपा और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गए हैं और इसी बीच दोनों दलों में बयानबाजी का भी जबरदस्त दौर शुरु हो चुका है। पहले बीजेपी के 2 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था लेकिन आज...

(भोपाल): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए स्टेज सज चुका है। भाजपा और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गए हैं और इसी बीच दोनों दलों में बयानबाजी का भी जबरदस्त दौर शुरु हो चुका है। पहले बीजेपी के 2 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था लेकिन आज भाजपा ने तीसरी सीट पर महेश केवट का नामांकन कराकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है साथ ही कांग्रेस की आशंकाओं को भी और बल दे दिया है।

भाजपा हमारे विधायकों को पैसौं का ऑफर दे रही-कांतिलाल

इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री औऱ कांग्रेस के सीनियर नेता ने बड़ा दावा करते हुए मघ्य प्रदेश में सनसनी फैला दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने एक ऐसा बयान दिया है जो काफी हैरान करने वाला है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा हमारे विधायकों को 5 करोड़ का ऑफर’ दे रही है और चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। भूरिया के इस बयान के बाद राजनीति में भी उबाल आ गया है।

कांग्रेस विधायकों की घेराबंदी में जुटी

एक ओर जहां कांग्रेस अपने विधायकों की घेरेबंदी में जुट गई है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी है।  खुलासा करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधायकों को फोन पर भाजपा के लोग 5 से 8 करोड़ रुपए तक के ऑफर दे रहे है।भूरिया के इस आरोप के बाद राजनीति के गलियारों में हलचल मच गई है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा एमपी की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है लेकिन हमारी सीट हम पक्का जीतेंगे।

भूरिया ने आरोप लगाया कि 'भाजपा हमारे विधायकों को फोन पर पैसों का लालच दे रही है। 5 करोड़ और 8 करोड़ का लालच दे रहे हैं। हमारे विधायकों के पास भाजपा की तरफ से ऑफर आ रहे है लेकिन हमारे कट्टर कांग्रेसी विधायकों ने मना कर दिया। हम कोई बिकने वाले नहीं हैं। लिहाजा कांतिलाल भूरिया के इस दावे के बाद प्रदेश में हलचल बढ़ गई है।

आपको बता दें कि  भाजपा ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए ओरछा के महेश केवट को तीसरी सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केवट का नामांकन दाखिल करवाया है। भाजपा के इस कदम से कांग्रेस में टेंशन देखी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!