बयान से हलचल! सिंधिया के साथ BJP में गए 22-23 लोग आज हाशिए पर, 5-6 रह गए हैं अगले चुनाव तक BJP उनको भी निपटा देगी सिर्फ सिंधिया को रखेगी

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Jun, 2026 03:01 PM

the 22 23 people who joined the bjp with scindia are now on the sidelines

मध्य प्रदेश में भाजपा नेत्री इमरती देवी के बयान के बाद शुरु हुई सियासत अब उफान पर है। इमरती देवी ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बीजेपी ने आने का न्योता क्या दिया ये बयान आग की तरह प्रदेश में फैल गया

(डेस्क): मध्य प्रदेश में भाजपा नेत्री इमरती देवी के बयान के बाद शुरु हुई सियासत अब उफान पर है। इमरती देवी ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बीजेपी ने आने का न्योता क्या दिया ये बयान आग की तरह प्रदेश में फैल गया। जहां इमरती देवी ने बीजेपी को समुद्र बताते हुए दिग्गी को आने का आमंत्रण दे दिया,वहीं अब कांग्रेस ने इमरती देवी और सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर तगड़ा तंज कसा है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कड़ा वार करते हुए कहा है कि सिंधिया के साथ बीजेपी मे गए सभी कांग्रेस नेता आज हाशिए पर हैं।   

सबको निपटाकर भाजपा सिर्फ सिंधिया जी को रखेगी- सिकरवार

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने इमरती के बयान पर उन्हे पुराना इतिहास याद दिलाया है। साल 2020 में कमलनाथ सरकार गिरी थी और इसमें सिंधिया का बड़ा हाथ था। सिकरवार ने तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया समर्थक विधायक भाजपा में शामिल हो तो गए लेकिन सिंधिया जी का अपमान भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है, तो इनका क्या हाल होगा।

सिंधिया के साथ जो 22-23 लोग गए थे वो आज सभी हाशिये पर हैं।  5-6 जो रह भी गए हैं उनको भी अगले चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी निपटा देगी और सिर्फ सिंधिया जी को रखेगी। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं के मौजूदा राजनीतिक भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। यही नहीं सतीश सिकरवार ने बड़ी बात बोलते हुए सभी को घर वापसी की सलाह भी दे डाली है।

इमरती देवी को जवाब देते हुए सतीश सिकरवार ने कहा कि इमरती जी ने जिस मकसद से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी, वह उद्देश्य सफल नहीं हो पाया है। इमरती के दिल में कांग्रेस छोड़ने का पछतावा है और अब उन्हें मलाल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!