MP के बड़े नेता के दावे से हलचल, बोले-बहुमत से अधिक BJP MLA मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं, कोई उनकी कार्यशैली से खुश नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 10:40 PM

bjp mlas are restless to oust the chief minister  jeetu

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आऱोपो औऱ दावों की जंग तेज हो गई है। पहले  विधायक मालिनी गौड़ ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से  उनकी पार्टी के नेता व विधायक परेशान हैं।

(भोपाल): मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आऱोपो औऱ दावों की जंग तेज हो गई है। पहले  विधायक मालिनी गौड़ ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से  उनकी पार्टी के नेता व विधायक परेशान हैं। कई कांग्रेस विधायक तो भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे है। गौड़ का कहना है कि सीएम के कार्यों से पार्टी और जनता खुश है। वहीं जीतू ने भी बड़ा दावा किया है।

बहुमत से अधिक विधायक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे-जीतू पटवारी

वहीं बीजेपी के ऐसे दावे पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी बड़ा दावा किया है। जीतू पटवारी ने दावा किया है कि  भाजपा का एक भी विधायक मुख्यमंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। अगर आज विधायकों से  ईमानदारी से रायशुमारी ली जाए तो बहुमत से अधिक विधायक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं। इंदौर के जितने भी बीजेपी के जन प्रतिनिधि हैं वो मुख्यमंत्री से कोई खुश नहीं हैं। एक सर्वे करा लिया जाए तो पता लग जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि चिंतामणि मालवीय, हिम्मत कोठरी और बीजेपी के कई नेता पहले ही सवाल उठा चुके हैं। लिहाजा इस तरह के दावों से प्रदेश की राजनीति में गरमाहट है।

सीएम अपनी हठधर्मिता पर अड़े रहते  हैं-जीतू

साथ ही जीतू पटवारी ने कहा है कि वो सीएम को सिर्फ उनकी किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी याद दिलाते रहते हैं लेकिन सीएम अपनी ही हठधर्मिता पर अड़े रहते हैं। जीतू ने कहा कि वो सरकार से सवाल करेंगें और प्रदेश के हक की बात जरुर पूछेंगे। मेरी मुख्यमंत्री से कोई पारिवारिक झगड़ा नहीं है लेकिन वो प्रदेश के हित को लेकर लड़ाई जारी रखेंगे।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!