Edited By Desh Raj, Updated: 16 Apr, 2026 05:09 PM

शिवपुरी जिले से विधायक पुत्र का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। विधायक के बेटे ने ऐसा कांड कर दिया कि जिलें में हलचल मच गई।
शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा ): शिवपुरी जिले से विधायक पुत्र का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। विधायक के बेटे ने ऐसा कांड कर दिया कि जिलें में हलचल मच गई। दरअसल करेरा थाना क्षेत्र में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गए। प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की थार गाड़ी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों घायल हुए हैं। लिहाजा घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
खुद कार चला रहे थे विधायक पुत्र, थार कार पर थी “विधायक” लिखी पट्टिका

जानकारी के अनुसार, कार दिनेश लोधी खुद ही चला रहे थे और काली रंग की थार कार पर “विधायक” लिखी पट्टिका लगी हुई थी। इसी दौरान दिनेश लोधी ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि घटना के बाद आरोपित सीधे जिम पहुंच गया और घटना से बेरपवाह होकर रुटिन तरीक से वर्कआउट करता रहा।
करेरा थाना पुलिस ने विधायक पुत्र दिनेश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार को भी जब्त भी कर लिया है, लेकिन ये भी बताया जा रहा है कि जब्त की गई थार कार अभी तक पुलिस थाने में नहीं दिखाई दी है।
विधायक प्रीतम लोधी ने मामले में नहीं किया अपने बेटे का खुला बचाव

वहीं इस हादसे के बाद हंगामा होने के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने भी अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया है और जांच की बात कही है। विधायक प्रीतम लोधी ने कहा है कि पुत्र परिवार बड़ा नहीं होता जनता सर्वोपरी है। इस बात की चर्चा हो रही है कि बिना नंबर प्लेट वाली कार सड़क पर दौड़ कैसे रही थी। लिहाजा पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
दिनेश लोधी बोले- लड़के मोटरसाइकिल लहराते हुए चल रहे थे
जब घायलों के परिजनों ने जिम के बाहर जाकर दिनेश लोधी से पूछताछ की तो वे बोले आपके लड़के मोटरसाइकिल लहराते हुए चल रहे थे । इसके बाद पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ fir दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है ।