Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2026 07:46 PM

नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है...
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। बता दें कि, नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद हैं। वह भाजपा संगठन में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते नेहा देवांगन ने ये घातक कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह नेहा का पति से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने फिनायल गटक लिया। थोड़ी देर बाद नेहा की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टियां करने लगी तो आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां फिलहाल नेहा का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के मुताबिक नेहा को सही समय पर इलाज मुहैया हो गया जिससे उसकी जान बच गई। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।