प्रदेश में BJP पार्षद की बेटी और DSP ने UPSC में गाड़ दिए झंडे,पूरे देश में दिखाई प्रतिभा की चमक

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Mar, 2026 05:37 PM

dhruv singh and daughter of a bjp councilor cracks upsc exam

यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।  प्रदेश के दो अभ्यर्थियों ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें एमसीबी जिले की BJP बीजेपी पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुआ है। जबकि धमतरी के डायमंड सिंह धु्रव को...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।  प्रदेश के दो अभ्यर्थियों ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें एमसीबी जिले की BJP बीजेपी पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुआ है। जबकि धमतरी के डायमंड सिंह धु्रव को 623वां रैंक मिला है।

ध्रुव डीएसपी के पद पर तैनात, धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले

ध्रुव डीएसपी के पद पर हैं। डीएसपी ध्रुव धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ पीएससी में सफल हुए थे, और वे डीएसपी के पद पर हैं। इससे परे एमसीबी की दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा पार्षद हैं

दर्शना आईपीएस बन सकती है। दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह राशन दुकान संचालक है, और माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा की पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद निरंतर मेहनत और लगन के साथ यूपीएससी की तैयारी की और आखिरकार अपने सपने को साकार कर दिखाया।

दर्शना सिंह को बधाई देने वालों का लगा तांता

जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दर्शना सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एमसीबी जिले के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है कि यहां की बेटी देश की सर्वोच्च सेवाओं में शामिल होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेगी

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!