Edited By Desh Raj, Updated: 15 Apr, 2026 02:53 PM

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं का रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए कहा कि शिक्षा...
(सीहोर): मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं का रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा, जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार के निरंतर नवाचार और छात्रहित योजनाओं का सकारात्मक असर दिख रहा है। 12वीं का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।
चौकीदार विनोद प्रजापति के बेटे श्लोक प्रजापति ने गाड़े झंडे
वहीं इस परीक्षा में सीहोर के बेटे ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है और पूरे प्रदेश में गणित में अपना डंका बजा दिया है। श्लोक प्रजापति ने अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए मध्य प्रदेश में अपनी अलग पहचान कायम की है। लगन और मजबूत इरादों के दम पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के चौकीदार विनोद प्रजापति के बेटे श्लोक प्रजापति ने जिले और परिवार का नाम रोशन करके खुशियां बिखेर दी हैं। श्लोक प्रजापति ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के गणित संकाय से 500 में से 493 अंक (98.6 प्रतिशत) लेकर प्रदेश की सूची में पहला स्थान बनाया है। उनकी इस खुशी में जहां परिवार मे जश्न का माहौल है वहीं स्कूल में भी उमंग है।
कम संसाधनों के बावजूद लक्ष्य पर फोकस करके पाया मुकाम
आपको बता देते हैं कि श्लोक ने अपनी पढ़ाई नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, सीहोर से की है। उनके पिता विनोद प्रजापति हाउसिंग बोर्ड में केयरटेकर के तौर पर काम करते हैं। लेकिन बेटे की प्रतिभा और कम संसाधनों के बाद भी उन्होंने कोई कमी नहीं रखी और आज नतीजा सबके सामने है।
आपको बता दें कि श्लोक प्रजापति ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था और बता दिया था कि उनमे कितनी प्रतिभा है। श्लोक ने अपनी इस बड़ी कामयाही का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और हर रोज की पढ़ाई को दिया है।