Edited By Desh Raj, Updated: 02 Mar, 2026 10:27 PM

भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है । यहां पर सरेआम गुंडई की घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है।दरअसल यहां पर CMO के साथ मारपीट हुई है। गोहद नगर परिषद् के CMO के साथ हुई मारपीट से हर कोई सन्न है।
भिंड ( देवेश चतुर्वेदी ): भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है । यहां पर सरेआम गुंडई की घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है।दरअसल यहां पर CMO के साथ मारपीट हुई है। गोहद नगर परिषद् के CMO के साथ हुई मारपीट से हर कोई सन्न है। मारपीट मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोहद के साथ पार्षद पुत्र ने धक्कामुक्की करके अभद्रता की और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
वार्ड 16 से पार्षद राजाबेटी के पुत्र बबलू सेमर ने की मारपीट
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद् गोहद के मीटिंग हॉल में ही ये मारपीट हुई है , इस दौरान कई लोग मीटिंग हॉल मे उपस्थित थे। अचानक ही पार्षद पुत्र गुस्सा हो गए और फिर घमासान शुरु हो गया। मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही मीटिंग हाल अखाड़ा बन गया और जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट का ये आरोप गोहद के वार्ड 16 से पार्षद राजाबेटी के पुत्र बबलू सेमर पर है। अतिक्रमण के मुद्दे पर हुई ये बहस अचानक इतनी बढ़ी की गिरेबान तक पहुंच गई

अतिक्रमण के मुद्दे पर बहस मारपीट में बदली
वहीं अभद्रता और मारपीट किए जानें की शिकायत लेकर नगर पालिका परिषद् CMO महेश जाटव गोहद थाने पहुंचे हैं। CMO ने थाने में अपने साथ हुए वाक्ये की शिकायत करवाई है। वहीं दूसरी ओर पार्षद पुत्र के बचाव में गोहद से कांग्रेस विधायक केशव देसाई समर्थन में उतर गए हैं और वो गोहद थाने पहुंचे। इस दौरान मामला काफी गरमाया रहा।
लिहाजा गोहद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है और दोनों पक्षों को सुनने के बाद अगली कार्रवाई होगी। वहीं मीटिंग हॉल मे पार्षद पुत्र द्वारा CMO को धक्कामुक्की किए जाने और अभद्रता का वीडियो भी वायरल हो रहा है।