10वीं की छात्रा ने पेपर के दौरान एग्जाम सेंटर में ही दे दिया बच्चे को जन्म, पेट दर्द हुआ और बाथरूम में जन्मा बेटा, मचा हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Feb, 2026 10:55 PM

a 10th grade student gave birth to a child in the exam center during the exam

मध्यप्रदेश के जिला धार से एक ऐसी खबर आई है जो रौंगटे खडे करने वाली है। जिसने भी इस मामले के बारे सुना वो सन्न रह गया। दरअसल यहां 10वीं बोर्ड के पेपर के बीच ही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जी हां इस बेहद हैरान...

(धार): मध्यप्रदेश के जिला धार से एक ऐसी खबर आई है जो रौंगटे खडे करने वाली है। जिसने भी इस मामले के बारे सुना वो सन्न रह गया। दरअसल यहां 10वीं बोर्ड के पेपर के बीच ही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जी हां इस बेहद हैरान करने वाली घटना से हर कोई स्तब्ध है।

प्रसव पीड़ा हुई और बाथरुम मं दिया बच्चे को जन्म

हैरान करने वाली ये घटना जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 की है जहां 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केन्द्र पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या और कैसे हो गया। हर कोई मुंह ताकने पर मजबूर था। ये नाबालिग छात्रा हाउसिंग बोर्ड स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में हिसाब का पेपर देने के लिए पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की पेपर दे रही थी, इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने परीक्षा केन्द्र में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

हाउसिंग बोर्ड स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर था।  पेपर सुबह के समय 9 बजे से शुरु हुआ। शुरुआती समय में सब कुछ ठीक था और पेपर की गंभीरता को समझा जा रहा था लेकिन इसी दौरान  करीब 10 बजे छात्रा के पेट में दर्द शुरू हुआ तो वो बाथरूम चली गई।

लेकिन  स्थिति को भांपते हुए और  गंभीर माहौल को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया। जब पता चला कि ये कोई नार्मल पीड़ा नहीं बल्कि प्रसव पीड़ा है तो सब हैरान रह गए। लिहाजा किसी तरह  छात्रा का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने आई छात्रा के गर्भवती होने की वजह

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की साल 2017 से पीथमपुर क्षेत्र में रह रही है। मई 2024 में गरबा कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान इंदौर के जीवन ज्योति कॉलोनी, थाना बेटमा के एक युवक से हुई थी। युवक ने बहला-फुसलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई।

जानकारी ये भी सामने आ ही है कि छात्रा की सगाई भी हो चुकी थी। लिहाजा पुलिस ने  ‘जीरो’ पर मामला कायम करके थाना बेटमा (इंदौर) को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले के सामने आने से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और सभी हैरान रह गए।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!