11वीं में पढ़ने वाले बच्चे ने 18लोगों को काटा, 3 साल पहले आवारा कुत्ते ने काटा था,स्कूल और सहपाठियों में हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Jul, 2026 07:24 PM

an 11th grade student bit 18 people

धमतरी जिले ग्राम कोर्रा स्थित सिलौटी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्यारहवीं कक्षा के छात्र द्वारा 18 बच्चों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटे जाने का मामला सामने आने से हड़कंप है।

(धमतरी): धमतरी जिले ग्राम कोर्रा स्थित सिलौटी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्यारहवीं कक्षा के छात्र द्वारा 18 बच्चों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटे जाने का मामला सामने आने से हड़कंप है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस बच्चे के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले अपने सहपाठियों को काटा गया है उसके बारे में एक हैरानी वाली जानकारी निकलकर सामने आई है।

PunjabKesari

3 साल पहले आवारा कुत्ते ने बच्चे को काटा था

जब बच्चों के परिजन ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी तब स्कूल में सभी से पूछताछ की गई, तब पूछताछ में यह बात निकल कर सामने आई की, 3 साल पहले आवारा कुत्ते ने स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे को काटा था। हालांकि बच्चे का वैक्सीनेशन करवाया गया  था लेकिन  इसके बाद भी वही बच्चा स्कूल में साथ में पढ़ने वाले कक्षा ग्यारहवीं के सभी बच्चों को अलग अलग जगहों पर काटा।

PunjabKesari

यह मामला निकलने के बाद स्कूल के शिक्षकों के साथ बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया है.. सभी बच्चे अपने शिक्षकों के साथ वैक्सीन लगवाने आयुष्मान आयोग कोर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे हैं.... फिलहाल सभी ने वैक्सीन लगवा लिया है...वही जिस बच्चे द्वारा अन्य लोगों को काटा गया है, उसका इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा है

डॉक्टरों की टीम बच्चों की विशेष निगरानी कर रही है,  ऑब्जर्वेशन में रखकर यह देखा जा रहा है कि बच्चा की हरकतों में क्या कुछ बदलाव देखा जा रहा है। र बच्चे को कौन सा वैक्सीनेशन 3 साल पहले लगा था।  फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जिस बच्चे को कुत्ता काटा था उसके शरीर में रेबीज तो नहीं फैल गया है, फिलहाल यह जांच का विषय है।

स्कूल में 11वीं कक्षा के पढ़ने वाले बच्चे के इस हरकत से हर कोई हैरान और परेशान नजर आ रहा है। लिहाजा डॉक्टरों की टीम भी काफी हैरान है और बच्चे पर नजर रख रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!