Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2026 07:50 PM

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की पंचायत की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत न मिलने के कारण गिर गया...
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की पंचायत की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। जनपद पंचायत नारायणपुर की अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत न मिलने के कारण गिर गया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने इस प्रक्रिया को रोकने का प्रयास किया और दबाव बनाया। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है।
दरअसल, नारायणपुर जनपद सदस्यों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन के बाद आज बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना था जिसके लिए बहुमत की जरूरत थी। लेकिन इस प्रक्रिया में जनपद अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रही।
ये लगे थे आरोप
पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका विकास कार्यों की निगरानी और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने की होती है, लेकिन हाल के वर्षों में कई जगहों पर जनप्रतिनिधियों पर ठेकेदारी करने के आरोप लगे हैं। नारायणपुर में भी इस तरह की चर्चाएं तेज हो रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन असंतुष्ट सदस्य इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।
कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो, लिखा- भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चरित्र
कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते लिखा- नारायणपुर जनपद में जहां एक तरफ भाजपा जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसी प्रक्रिया को रोकने के लिए भाजपा के ही जिला अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता द्वारा सरेआम दबाव, धमकी और गुंडागर्दी की जा रही है।