किसानों के लिए खुशखबरी! खातों में 18640 करोड़ डालेगी सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2026 08:28 PM

good news for farmers the government will deposit rs 18 640 crore into their ac

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पात्र किसानों के खातों में भी राशि सीधे ट्रांसफर हो जाएगी। इस संबंध में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए किसानों को खुशखबरी दी है...

भोपाल: प्रदेश के किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की जाएगी। केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि मध्यप्रदेश सहित देश के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2000 रुपए भेजे जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से इस योजना की नई किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पात्र किसानों के खातों में भी राशि सीधे ट्रांसफर हो जाएगी। इस संबंध में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए किसानों को खुशखबरी दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश के किसानों के खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार यह आर्थिक सहायता किसानों को खेती से जुड़े खर्चों जैसे बीज, खाद और अन्य आवश्यकताओं के लिए प्रदान करती है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2—2 हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

मध्यप्रदेश के लाखों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और अब तक उन्हें 21 किस्तों की राशि मिल चुकी है। प्रदेश के किसान काफी समय से 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब 13 मार्च को उनके खातों में पहुंच जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!