गाँव के दबंग की करतूत, आदिवासी बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Mar, 2026 07:24 PM

villager kills tribal elder in chhatarpur arrest made fast

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र ठाकुर, पिता फेरन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम बाकपुरा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

छतरपुर: जिले के थाना भगवा क्षेत्र के ग्राम झिंगरी में 60 वर्षीय आदिवासी श्याम की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले झिंगरी गांव में दुकान के पास गाँव के दबंग पुष्पेंद्र ठाकुर ने श्याम आदिवासी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर थाना भगवा में भारतीय दंड संहिता, एससी-एसटी एक्ट और जानलेवा मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पीड़ित की मौत और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी पुष्पेंद्र ठाकुर, पिता फेरन सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम बाकपुरा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा और बका जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी सड़क दुर्घटना और मारपीट जैसे मामलों में संलिप्त रहा है। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल मार्को और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!