छतरपुर में दबंगों ने आदिवासी किसान की पीट-पीटकर की हत्या,बेटी की सगाई से पहले उठी पिता की अर्थी

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2026 05:50 PM

in chhatarpur strongmen beat a tribal farmer to death

छतरपुर जिले में दबंगई का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय आदिवासी किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में दबंगई का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय आदिवासी किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है, जब गांव के बाहर सड़क पर आरोपी ने किसान पर बेरहमी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम आदिवासी ग्राम झिंगरी, पंचायत झिंगरी, पोस्ट गोरखपुर, थाना भगवां का निवासी था। उस पर पड़ोसी गांव भातपुरा के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह उर्फ राजा (ठाकुर) ने हमला किया। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच आरोपी ने किसान को रोककर लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी लगने पर परिजन पहले घायल को भगवां थाने लेकर पहुंचे, जहां से उसे बड़ामलहरा अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

भतीजे ने देखी पूरी वारदात

बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतक के साथ उसका 10-12 वर्षीय भतीजा रोहित आदिवासी मौजूद था, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। वह इस मामले का अहम प्रत्यक्षदर्शी माना जा रहा है।

PunjabKesari

शादी की खुशियां बनीं मातम

मृतक के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी रामदेवी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी नेहा की 27 मार्च को सगाई (गोद भराई) और 25 अप्रैल को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और टीकमगढ़ जिले के नयागांव से बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

PunjabKesari

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

भगवां थाने के SI खुमान सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!