Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 04:21 PM

सीएम की इस बात पर मंच और पंडाल में मौजूद लोग पहले हैरान हुए, फिर ठहाकों से माहौल गूंज उठा।
आलीराजपुर: जिले के उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया हाट कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल बदल गया, जब डॉ. मोहन यादव ने भरे मंच पर मंत्री नागर सिंह चौहान का भाषण बीच में ही रुकवा दिया। मुख्यमंत्री ने हंसी-मजाक के अंदाज में कहा—
“भगोरिया की धूम में कौन भाषण सुनता है? जबरदस्ती भाषण ठोके जा रहे हैं… आज भाषणबाजी नहीं चलेगी, जोरदार तालियां बजाइए।”
दरअसल, कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री को आगे के कार्यक्रमों के लिए जल्दी थी। मंत्री नागर सिंह चौहान लगातार भाषण दे रहे थे। मुख्यमंत्री उन्हें इशारों में भाषण छोटा करने का संकेत देते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वे खुद मंच पर पहुंचे और माइक संभाल लिया।
सीएम की इस बात पर मंच और पंडाल में मौजूद लोग पहले हैरान हुए, फिर ठहाकों से माहौल गूंज उठा। मंत्री नागर सिंह चौहान भी मुस्कुराते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसे भगोरिया कार्यक्रम का “फनी मोमेंट” बताया जा रहा है..