Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Mar, 2026 06:10 PM

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद का नाम अब बदलकर सूर्यनगर कर दिया गया है।
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद का नाम अब बदलकर सूर्यनगर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ‘कृषक हितग्राही सम्मेलन’ के दौरान इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की।
विधायक सूर्यप्रकाश मीणा की मांग पर यह नाम परिवर्तन किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा, “आपकी डिमांड पर शमशाबाद अब सूर्यनगर होगा।” यह ऐलान होते ही सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शमशाबाद में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव जिले और राज्य के विकास में नए अध्याय की शुरुआत है।
सूर्यनगर बनने के बाद क्षेत्रवासियों की खुशी देखने लायक थी। स्थानीय लोगों ने इसे सम्मान और गर्व की बात बताया।
यह नाम परिवर्तन शमशाबाद के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी बढ़ाएगा और इसे भविष्य में एक नए पहचान के साथ पहचाना जाएगा।