CM मोहन से समझा किसानों का दुख, दे दी बहुत बड़ी सौगात,जानिए अब क्या ऐलान किया

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Feb, 2026 08:30 PM

cm mohan yadav understands farmers  plight wheat support price hike

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा काम कर दिया है। दरअसल सरकार ने किसानों को एक और सौगात दी है। मोहन यादव केबिनेट ने गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। समर्थन मूल्य पिछले साल की तुलना में ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में...

(भोपाल): मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा काम कर दिया है। दरअसल सरकार ने किसानों को एक और सौगात दी है। मोहन यादव केबिनेट ने गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। समर्थन मूल्य पिछले साल की तुलना में ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में इसमें बढ़ोत्तरी की गई है। कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा की गई। साल  2026 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय कर दिया गया है।

2026 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए तय

प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने केबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल था। प्रदेश में गेहूं के उपार्जन के लिए पंजीयन 7 फरवरी से शुरू किया जा चुका है जोकि 7 मार्च तक चलेगा। MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने  इस साल 2585 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदने का फैसला लिया जाएगा।

आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल था और राज्य सरकार ने इसमें 175 रुपए का बोनस मिलाकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा था। जिससे किसानो को फायदा हुआ था। इस बार यानि साल 2026 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। मतलब कि पिछले साल से ज्यादा तय किया गया है।

मोहन यादव ने और जानकारी देते हुए कहा कि गेहूं के उपार्जन के लिए प्रदेशभर में इस बार 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। समर्थन मूल्य में 160 रुपए की बढ़ोत्तरी से किसानों के लिए राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!