मोहन सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन शुरू! दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल तेज

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Feb, 2026 11:10 AM

mohan yadav prepares core team major political appointments soon

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्ता संभालने के बाद अब अपनी कोर टीम तैयार करने की दिशा में तेजी पकड़ ली है।

भोपाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्ता संभालने के बाद अब अपनी कोर टीम तैयार करने की दिशा में तेजी पकड़ ली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निगम-मंडलों, नगर पालिकाओं और अन्य बोर्डों में बड़ी नियुक्तियों का ऐलान जल्द हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, हालिया दिल्ली दौरा भी इसी कवायद का हिस्सा था। विधायक दल की बैठक और उच्च नेतृत्व से मुलाकात के बाद अब लंबित नियुक्तियों पर फाइनल मुहर लग सकती है।

किसको मिल सकता है मौका?

चुनाव हार चुके पूर्व विधायक

कुछ पूर्व मंत्री

क्षेत्रीय संतुलन के तहत मालवा-निमाड़, महाकौशल, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल अंचल के नेताओं को प्रतिनिधित्व

नगर निगम और नगर पालिकाओं में एल्डरमेन की नियुक्तियां

सियासी समीकरण

अटकलें हैं कि अलग-अलग खेमों का संतुलन रखा जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समर्थक और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

आगे क्या?

सूत्रों का कहना है कि सूची कभी भी जारी हो सकती है।

निगम-मंडल ,प्राधिकरण अन्य बोर्डों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां

संगठन स्तर पर प्रदेश कार्यसमिति, मोर्चों और प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया

संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए, मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी सियासी टीम को अंतिम रूप देने की तैयारी में हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि किस नाम पर होगी फाइनल मुहर।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!