बड़ी खबर: भाजपा नेताओं के संपर्क में कांग्रेस विधायक! भाजपा में जाने की अटकलें, हलचल तेज

Edited By meena, Updated: 17 Feb, 2026 04:53 PM

congress mla nitendra in contact with bjp leaders speculation about joining bj

राजनीति एक ऐसी बिसात है यहां कुछ भी संभव है। शह और मात के इस खेल में कौन किसका दोस्त और दुश्मन बन जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। इसका उदाहरण मार्च 2020 में देखने को मिला था...

टीकमगढ़ : राजनीति एक ऐसी बिसात है यहां कुछ भी संभव है। शह और मात के इस खेल में कौन किसका दोस्त और दुश्मन बन जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। इसका उदाहरण मार्च 2020 में देखने को मिला था। यह मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखने वाला महत्वपूर्ण वर्ष था। जब कमल नाथ की सरकार गिरी थी और वजह ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। उन्होंने विकास की बात कहकर 22 विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। अब इसी विकास के पायदान पर चल पड़े पृथ्वीपुर के विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर भी भाजपा के होने वाले हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जुबां पर इन दिनों यह शब्द गूंज रहे हैं। इस क्षेत्र के लोग कहते नजर आ रहे हैं कि नीटू भैया जल्दी भाजपा में जाएंगे। हालांकि इस बात में कितना दम है यह तो कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह और उनके समर्थक बता पाएंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर इन दिनों भाजपा नेताओं से अपनी करीबियां बढ़ाने में लगे हैं। पिछले 6 माह के अंदर यह देखने को मिला है कि वह मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव से कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर कई मुलाकातें कर चुके हैं। इतना ही नहीं कैबिनेट मिनिस्टर गोविन्द सिंह राजपूत कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर के रिश्तेदार भी हो चले हैं। कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह ने बीते दिनों पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से भी एक विस्तृत बैठक को अंजाम दिया था। हालांकि इस बैठक को वह क्षेत्र विकास के लिए बताते दिखाई दिए थे। इन्हीं तस्वीरों ने उनके क्षेत्र में यह माहौल बना दिया है कि अब नितेन्द्र सिंह राठौर कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इतना ही नहीं कई राजनैतिक पंडित तो यह भी कह रहे हैं कि नितेन्द्र सिंह राठौर अगला चुनाव भी भाजपा से लड़ेंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि हम नहीं करते, परन्तु इन दिनों नितेन्द्र सिंह राठौर का रहन-सहन यह बता रहा है कि अंदरखाने कुछ तो चल रहा है।

कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह पहले भाजपा सरकार के खिलाफ बेहद मुखर हुआ करते थे, परन्तु कुछ दिनों से वह इस मुखरता से दूर दिखाई दे रहे हैं। पृथ्वीपुर क्षेत्र के कुछ मीडियार्मियों से चर्चा की तो उनका भी यही कहना है कि अब कांग्रेस विधायक भाजपा सरकार के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते, बल्कि तारीफें करते हैं।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने रखा कंधे पर हाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनके बेटे की शादी में शामिल होने के दौरान नितेन्द्र सिंह राठौर की एक तस्वीर सामने आई थी, जिस तस्वीर में शिवराज सिंह चौहान नितेन्द्र सिंह के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। इस तस्वीर के बाद लगातार नितेन्द्र सिंह राठौर भाजपा नेताओं के साथ देखे गए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र विकास के नाम पर मुलाकातें की, परन्तु अब इन मुलाकातों को उनके अपने कुछ समर्थक यह मान रहे हैं कि कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर भाजपा में जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके कंधे पर हाथ रख कुछ संदेश दिया है।

PunjabKesari

6 माह पहले ज्वाइनिंग की तैयारी

सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर हाल में भाजपा ज्वाइन नहीं करने वाले हैं। यह तैयारी चुनाव के 6 माह पहले की है। विधानसभा चुनाव होने के ठीक 6 माह पहले वह कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी में हैं। अभी वह इसलिए अलग नहीं होंगे, क्योंकि फिर मामला बीमा की विधायक निर्मला सप्रे जैसा हो जाएगा। वहां की विधायक भले ही कांग्रेस से चुनी गई हों, लेकिन हाल में भाजपा में हैं। कांग्रेस उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग भी कर चुकी है। ऐसी स्थिति न बने इसलिए 6 माह पहले नितेन्द्र भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। लोकल के मीडियाकर्मियों से भी उन्होंने ऑफ कैमरा कहा कि समय आने दो सब पता चल जाएगा।

PunjabKesari

अटकलों पर बोले कांग्रेस विधायक

नितेन्द्र सिंह राठौर ने कहा ये निराधार बातें हैं जिनका कोई औचित्य नहीं हैं। कोई समाचार पत्र यदि किसी फंक्शन में जाने की तस्वीर छाप दे। या मुख्यमंत्री जी जो प्रदेश के मुखिया हैं उनसे सत्ता पक्ष के विधायक भी मिलते हैं और विपक्ष के विधायक भी मिलते हैं। क्योंकि, जनता ने चुनकर भेजा है तो हम क्षेत्र के काम मांगने या जनता की समस्याओं से अवगत कराने के लिए किसके पास जाएंगे?

विपक्ष का विधायक यदि प्रदेश के मुखिया से मिलता है तो इसीलिए मिलता है ताकि जनता के हितों का ध्यान रख सके। क्योंकि, मुझे जनता ने चुनकर भेजा है। पृथ्वीपुर विधायक ने कहा मैं तो कहता हूं कि जनता के लिए मुझे प्रधानमंत्री जी से मिलना पड़े या किसी केन्द्रीय मंत्री से मिलना पड़े तो उनसे भी मिलूंगा। इसमें क्या गलत है? लेकिन, इन मुलाकातों को गलत तरीके से प्रस्तुत करना। ये बहुत दुखद और निराधार है।

मैं इतना ही कहूंगा कि ऐसी खबरों से पत्रकारों को बचना चाहिए। क्योंकि इससे एक जनप्रतिनिधि जी जनता के द्वारा चुनकर आता है उसकी छवि खराब करने का प्रयास है। जनता के काम के लिए और विकास कार्यों के लिए किसी से भी काम के लिए मिलना होगा मैं मिलूंगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!