मेरी ऊपर तक पहुंच...भाजपा नेता ने झाड़ा रौब, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, 420 का केस दर्ज

Edited By meena, Updated: 11 Feb, 2026 08:37 PM

bjp leader duped people of lakhs in the name of providing jobs case registered

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता पर ठगी के आरोप में 420 का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नेता पर 6 किसानों से 16 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि नौकरी का लालच देकर भाजपा नेता ने...

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता पर ठगी के आरोप में 420 का मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नेता पर 6 किसानों से 16 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगा है। आरोप है कि नौकरी का लालच देकर भाजपा नेता ने किसानों को अपने झांसे में लिया और पैसे ऐंठ लिए। लेकिन न नौकरी लगवाई और न पैसे वापस किए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरु कर दी है।

बेहद संगीन मामला सुपेला क्षेत्र का है। जहां मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव पर 6 किसानों से ठगी के आरोप लगे हैं। पीड़ितों के मुताबिक, भाजपा नेता ने मंत्री और अधिकारियों तक अपनी पहुंच का हवाला देकर उनके बच्चों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए। आरोप है कि जय प्रकाश ने अलग-अलग पदों के लिए रेट तय किए थे। सब इंस्पेक्टर और स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के लिए 4-4 लाख और प्यून के लिए 1 लाख से 2 लाख रुपए भी वसूले।

भाजपा नेता के झांसे में आकर अलग अलग क्षेत्रों के 6 किसानों ने लाखों रुपए दिए। इसके लिए कुछ किसानों को अपनी जमीनें बेचनी पड़ी कुछ ने लोन लेकर पैसे दिए। लेकिन पैसे डूबते देख बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगहन निवासी मिथलेश कुमार साहू ने दुर्ग एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जयप्रकाश यादव बड़े नेताओं और मंत्रियों से जान-पहचान होने का दावा करता था। उसका गांव में आना-जाना था और गांव के ही ओमप्रकाश सिन्हा ने उसकी पहचान कराई थी। उसने बच्चों को अच्छी नौकरी लगाने के सपने दिखाए। हम उसकी उसकी बातों में आ गए। मेरी तरह कई अन्य किसान भी उसकी बातों में आए। शिकायत में बताया गया कि जय प्रकाश ने 2021 से साल 2022 के बीच कुल 6 लोगों से पैसे लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने कई बार आरोपी से पैसे वापस मांगे। लेकिन वह पैसे देने में टालमटोल करता रहा। अंत में पुलिस का सहारा लेना पड़ा। शिकायतकर्ता के पास कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और पैसों के लेन-देन के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग SSP विजय अग्रवाल ने मामले पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके आधार पर सुपेला थाना पुलिस ने भाजपा नेता जयप्रकाश यादव के खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!