MP में बड़ा हादसा: भाजपा नेता की कार 4 बार पलटी, शराबी ड्राइवर पर केस दर्ज

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Mar, 2026 02:59 PM

bjp leader s car flips 4 times in sagar crash

शहर के सिविल लाइन चौराहे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

सागर। शहर के सिविल लाइन चौराहे पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल की कार को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यश अग्रवाल की कार सड़क पर करीब चार बार पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती कराया गया है। वहीं भाजपा नेता यश अग्रवाल को भी पैर में चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, यश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ मकरोनिया से परकोटा स्थित घर जा रहे थे। उनकी कार की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा थी। जैसे ही उनकी कार सिविल लाइन चौराहे पर पहुंची, साईं मंदिर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने साइड से टक्कर मार दी।

यश अग्रवाल का आरोप है कि दूसरी कार का चालक अक्षय चौरसिया शराब के नशे में था और करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने बताया कि हादसे के समय आरोपी के हाथ में शराब की बोतल भी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौके पर पहुंच गए और चौराहे पर हंगामा करने लगे। इसके बाद कई नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने भी पहुंच गए और आरोपी पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। मामले में थाना प्रभारी आनंद सिंह ने देर रात आरोपी चालक अक्षय चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!