MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 6 अधिकारियों के तबादले, पूरी लिस्ट यहां देखें

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Mar, 2026 06:28 PM

major tehsildar transfers in raisen mp  6 officials shifted

जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है।

रायसेन: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। अपर कलेक्टर के आदेश पर शनिवार को 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले कर दिए गए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे राजस्व व्यवस्था में नई तैनाती शुरू हो गई है।

आदेश के मुताबिक सुनील शर्मा को बाड़ी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 चंचल जैन को देवरी से सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है।

 तबादला सूची में फहीम अहमद और सुखलाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज है और आमजन को उम्मीद है कि नई पोस्टिंग से राजस्व से जुड़े मामलों में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!