मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल तेज! जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, IAS लिस्ट भी तैयार

Edited By meena, Updated: 13 Apr, 2026 07:21 PM

administrative reshuffle intensifies in madhya pradesh ips transfer list to be

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। हाल ही में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब पुलिस महकमे में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएस अधिकारियों के तबादलों...

भोपाल: मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। हाल ही में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब पुलिस महकमे में भी बड़े बदलाव की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची लगभग तैयार है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। वहीं आईएएस तबादलों की दूसरी सूची भी तैयार है।

पहले से तैयार है सूची, अब जारी होने की तैयारी

जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों और व्यस्त कार्यक्रमों के चलते इसे जारी नहीं किया जा सका। अब आईएएस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में संतुलन और समन्वय बनाने के लिए इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

20 जिलों में बदल सकते हैं एसपी

सूत्रों की मानें तो इस बार करीब 20 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की जा सकती है। इनमें शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच जैसे जिलों के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा दमोह, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

अनुभव और नई ऊर्जा का होगा संतुलन

सरकार का फोकस कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर है। इसी के चलते इस बार तबादलों में अनुभवी अधिकारियों के साथ-साथ नए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार 2020 बैच के करीब पांच आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी जा सकती है।

प्रमोशन के बाद खाली होंगे पद

हाल ही में कई आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नति मिलने के बाद कई जिलों में एसपी के पद खाली हो रहे हैं। इन पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

गृह विभाग की सूची पर टिकी नजरें

अब सभी की नजर गृह विभाग की उस सूची पर है, जिसके जारी होते ही प्रदेश के कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक पदभार संभालते नजर आएंगे। आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव तय माने जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!