MP में बड़ा प्रशासनिक फैसला ! आईजी मिथिलेश शुक्ला को मिली अहम जिम्मेदारी, आदेश जारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Apr, 2026 03:50 PM

major administrative decision in mp ig mithilesh shukla

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके लिए रविवार...

 

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मिथिलेश शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके लिए रविवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।  

जारी आदेश के मुताबिक 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश शुक्ला अब नर्मदापुरम के साथ-साथ सागर जोन का काम भी संभालेंगे। यह जिम्मेदारी फिलहाल अस्थायी तौर पर दी गई है। जोकि अगले आदेश तक जारी रहेगी। मिथिलेश शुक्ला के प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गौरतलब है कि 31 मार्च को सागर जोन की आईजी हिमानी खन्ना के रिटायर होने के बाद यह पद खाली हो गया था। इसी वजह से शुक्ला को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!