Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Mar, 2026 08:30 AM

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है।
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। 27 मार्च को जारी आदेश के तहत यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
जारी आदेश के अनुसार, Abhishek Kumar Singh (2009 बैच) को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वर्तमान में वे अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर में क्षेत्र संचालक के रूप में कार्यरत हैं।
इसी क्रम में Vivekanand Jha (2009 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं Satovisha Samajdar (2010 बैच) को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार एवं एफआरटीआई), रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा Gurunathan N. (2012 बैच) को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।साथ ही Priyanka Pandey (2012 बैच) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्य सरकार द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य वन विभाग के विभिन्न कार्यों में दक्षता बढ़ाना और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।