Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Mar, 2026 06:58 PM

नए IAS अधिकारियों को वास्तविक प्रशासनिक अनुभव देने और प्रदेश के विकास कार्यों में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रायपुर: मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रथम चरण के प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद वर्ष 2025 बैच के परिवीक्षाधीन IAS अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित जिला कलेक्टरों को जारी आदेश में बताया कि:
गोकुल आर.के. को रायगढ़ ,इशांत जयसवाल को कोरबा ,वाध्यावथ यशवंत नायक को बस्तर
जिलों में पदस्थ किया गया है।
अधिकारी निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में उपस्थिति देंगे, और अकादमी में उनकी उपस्थिति की तिथि को ही जिलों में कार्यभार ग्रहण तिथि माना जाएगा। इसके बाद ही आगामी प्रशासनिक कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह कदम नए IAS अधिकारियों को वास्तविक प्रशासनिक अनुभव देने और प्रदेश के विकास कार्यों में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।