Edited By Desh Raj, Updated: 05 Mar, 2026 07:05 PM

मध्यप्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया। दरअशल भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि Sumitra Balmiki की तबीयत अचानक...
(जबलपुर):मध्यप्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP सांसद की तबीयत अचानक बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया। दरअशल भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि Sumitra Balmik की तबीयत अचानक खराब हो गई। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक सतना और बैतूल दौरे से लौटने के बाद उनकी सुमित्रा वाल्मिकी की तबीयत बिगड़ गई
लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने से हुई थकान
बताया जा रहा है कि लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने की वजह से उन्हें थकान महसूस हो रही थी,जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांसद तबीयत नासाज होते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने सांसद बाल्मिकी की जांच की है और बेहतर निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।
जानकारी के मुताबिक सुमित्रा वाल्मीकि को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है औऱ डॉक्टरों की एक टीम सांसद की उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। पार्टी के व्यस्त कार्यक्रम और यात्रा के चलते ही उन्हें थकान और कमजोरी की समस्या देखी गई है।
भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाल जानने पहुंचे अस्पताल
वहीं सांसद की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती करने की खबर मिलते ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे है। वहां पर उन्होंने सासंद के स्वास्थ्य के बारे में हाल जाना है और स्वस्थ होने की कामना की है। लिहाजा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी अस्पताल में भर्ती हैं और स्वास्थय लाभ ले रही हैं। परिजनों और बीजेपी नेताओं ने उनके जल्दी ही रिकवर होने की उम्मीद जताई है।