रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, लोकायुक्त की टीम देखते ही झुक गईं आंखें

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Feb, 2026 05:39 PM

mp bribery case jabalpur clerk caught red handed

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

MP News: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बावजूद इसके, भ्रष्टाचार करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर का है, जहां लोकायुक्त संगठन की टीम ने नगर निगम की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कर्मचारी पी. रामा राव ने मेडिकल लीव स्वीकृत कराने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि बाबू राकेश शर्मा ने लीव अप्रूवल के बदले 3000 रुपये की रिश्वत मांगी। परेशान होकर कर्मचारी ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। शनिवार को फरियादी को रिश्वत की रकम लेकर तीन पत्ती चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया। जैसे ही बाबू ने पैसे लिए, सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद बाबू का चेहरा उतर गया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से नगर निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!