नौकरी के नाम पर दरिंदगी का आरोप: कसडोल में स्वास्थ्य विभाग के चालक पर गंभीर शिकायत, जांच शुरू

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 Mar, 2026 01:32 PM

rape allegation against health department driver in kasdol probe underway

जिले के कसडोल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वाहन चालक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

बलौदाबाजार (अशोक टंडन): जिले के कसडोल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ वाहन चालक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने कसडोल थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत वाहन चालक सुरेन्द्र टंडन ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। महिला के अनुसार आरोपी ने 29 और 30 दिसंबर 2024 को आवेदन तैयार करने के बहाने उसे सरकारी अस्पताल के पास स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया। इस दौरान उसने उसके पति को फोटोकॉपी कराने के बहाने बाहर भेज दिया और मौका पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर नौकरी नहीं लगने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर 4000 रुपये की मांग भी की गई। सामाजिक डर और लोकलाज के कारण महिला अब तक चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं आरोपी वाहन चालक सुरेन्द्र टंडन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और उनके पास पीड़िता की एक ऑडियो क्लिप भी है, जिसमें कथित रूप से पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत है। मामले को लेकर बलौदाबाजार की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!