Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Mar, 2026 01:07 PM

जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब कोटा में पदस्थ एसडीएम अरविंथ कुमारन टी (प्रशिक्षु आईएएस) की कार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
बिलासपुर: जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जब कोटा में पदस्थ एसडीएम अरविंथ कुमारन टी (प्रशिक्षु आईएएस) की कार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। यह घटना उस समय हुई जब एसडीएम नवरात्रि के अवसर पर रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में व्यवस्था का निरीक्षण कर वापस कोटा लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि रतनपुर बस स्टैंड के पास अचानक तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एसडीएम बाल-बाल बच गए।
टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन एसडीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी चालक शराब के नशे में था।
पुलिस ने आरोपी को वाहन सहित रतनपुर थाने के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।