Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2026 05:30 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल किया है। यहां सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने दो IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। आदेश के मुताबिक वर्ष
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल किया है। यहां सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने दो IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। आदेश के मुताबिक वर्ष 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
चंदन कुमार वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब उन्हें राजधानी क्षेत्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्राधिकरण में भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने तीर्थराज अग्रवाल, आईएएस, उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल दायित्व यानी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे।