प्रदेश के इस रिटायर्ड IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेवारी,बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष
Edited By Desh Raj, Updated: 26 Feb, 2026 04:02 PM

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक अहम और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। छतीसगढ़ सरकार ने गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक अहम और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। छतीसगढ़ सरकार ने गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।
गणेश शंकर मिश्रा की नियुक्ति को लेकर योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी और बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। गणेश शंकर मिश्रा की नियुक्ति को राज्य की नीति निर्माण और विकास योजनाओं के नजरिए से एक अहम नियुक्ति माना जा रहा है।