राज्य में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 11 IAS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Feb, 2026 10:06 AM

11 ias officers transferred overnight in mp

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस अचानक हुए फैसले से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पर्यावरण विभाग पहले की तरह बना रहेगा। साथ ही उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं प्रमुख सचिव संदीप यादव को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर वन विभाग की कमान सौंपी गई है। उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी

सरकार ने 2009 बैच के IAS मनीष सिंह को जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा है। वे पहले भी इस विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं। उनके पास परिवहन विभाग और जेल विभाग पहले की तरह बने रहेंगे। साथ ही मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी जारी रहेगा। जनसंपर्क संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त ग्वालियर बनाया गया है। वहीं लंबे समय से पद संभाल रहे अभिजीत अग्रवाल को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल का प्रबंध संचालक बनाकर वापस बुलाया गया है।

कृषि विभाग में बड़ा बदलाव,  बिजली कंपनी में नई जिम्मेदारी

किसान कल्याण एवं कृषि विभाग से अजय गुप्ता को हटाकर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल के अपर सचिव रहे उमाशंकर भार्गव को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने जा रही है।

PunjabKesari

जिलों में भी अफसर बदले

भिंड के सीईओ रहे सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया

संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ

नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का परियोजना संचालक

कमल सोलंकी को रायसेन जिले का मुख्य कार्यक्रम अधिकारी

भुरला सिंह सोलंकी को आगर मालवा सीईओ

मिलिंद कुमार नामदेव को खरगोन सीईओ

वीर सिंह चौहान को भिंड जिला पंचायत सीईओ

राकेश शर्मा को मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल का मुख्य महाप्रबंधक

PunjabKesariक्यों अहम है ये फेरबदल?

सरकार का यह कदम प्रशासनिक कामकाज को तेज करने और आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति के तहत माना जा रहा है। खासकर स्वास्थ्य, कृषि और जनसंपर्क जैसे विभागों में हुए बदलाव आने वाले समय में बड़े फैसलों की ओर इशारा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!