किसानों पर पुलिस ने आधी रात को बरसाई लाठियां, सिंघार बोले- जरूरत पड़ी तो हम सड़कों पर उतरेंगे

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2026 06:19 PM

police lathi charged farmers at midnight and chased them away with water cannons

मध्यप्रदेश के छतरपुर में किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) में किसानों पर हुए आधी रात को हुए लाठीचार्ज ....

भोपाल : मध्यप्रदेश के छतरपुर में किसानों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) में किसानों पर हुए आधी रात को हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को अमानवीय बताया है।

PunjabKesari

सिंघार ने लिखा-  छतरपुर के प्रभावित 20 से अधिक गांवों की माताओं-बहनों और किसानों पर आधी रात को लाठीचार्ज लोकतंत्र पर कलंक है। अपने हक, जमीन और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे लोगों को अपराधियों की तरह पीटना अमानवीय और निंदनीय है। 45,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को उजाड़ना और बदले में नाममात्र मुआवजा देना अन्याय है। महिलाओं-बच्चों पर वाटर कैनन और बल प्रयोग शासन की संवेदनहीनता को उजागर करता है।

कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी

कांग्रेस विकास की विरोधी नहीं है लेकिन विकास के नाम पर जनता के हक और अधिकारों को छीनना कतई स्वीकार्य नहीं, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है जरूरत पड़ने पर सड़क पर भी उतरेगी।

PunjabKesari

निष्पक्ष जांच की मांग की

उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से घटना की तुरंत निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को न्यायपूर्ण व सम्मानजनक मुआवजा सहित पुनर्वास सुनिश्चित करे।

PunjabKesari

क्या है मामला

देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को लेकर बिजावर क्षेत्र में पिछले छह दिनों से जारी तनाव अब उलझता नजर आ रहा है। आदिवासी किसानों और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन, के दौरान अमित भटनागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जिसके बाद से आंदोलनकारी महिलाओं ने और भी उग्र रूप ले लिया उन्होंने तहसील/SDM कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जो देर रात उग्र रूप पथराव और लाठीचार्ज में बदल गया। इसके बाद भीड़ तो तितर-बितर हो गई पर स्थिति अब भी स्थिर नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!