आदिवासी नाबालिग बेटी को भगा ले गया मुस्लिम युवक, परिजन बोले- फोन पर धमकियां देता था, पुलिस को भी बताया था लेकिन

Edited By meena, Updated: 07 Feb, 2026 08:29 PM

in chhatarpur a muslim man eloped with a minor tribal girl

छतरपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने पुलिस...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया है। शनिवार शाम करीब 4 बजे परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

परिवार के आवेदन के अनुसार, घटना 1 फरवरी 2026 को किशनगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी साहिल खान जो वर्तमान में बिजावर में रहता है ने अपने एक साथी के साथ मिलकर नाबालिग किशोरी को घर से ले गया। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले आरोपी ने फोन पर धमकियां दी थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

PunjabKesari

परिजनों ने बताया कि वे बार-बार थाने गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने एसपी से बच्ची की सुरक्षित बरामदगी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की मांग की है।

PunjabKesari

परिवार को आशंका है कि किशोरी अभी भी आरोपियों के संपर्क में है और उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उधर इस मामले में विश्व हिंदू संगठन के सदस्य भी एसपी कार्यालय पहुंचे और परिवार के साथ खड़े दिखे। संगठन ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!