घर से अचानक गायब हुईं 2 मुस्लिम बहनें, फिर हिंदू युवकों से शादी कर लौटीं, सच जानकर चौंक जाएगा हर कोई!

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Mar, 2026 03:42 PM

two missing sisters return after shocking marriage twist with hindu partners

जिले के नौगांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 फरवरी से लापता दो चचेरी बहनों—अलीना और शलीना—का आखिरकार पुलिस को सुराग मिल गया।

छतरपुर: जिले के नौगांव क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 9 फरवरी से लापता दो चचेरी बहनों अलीना और शलीना का आखिरकार पुलिस को सुराग मिल गया। दोनों युवतियां अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अपने फैसले पर कायम रहीं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों का पिछले करीब सात वर्षों से प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर से निकलने के बाद 20 फरवरी को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर सानवी आर्या रख लिया, जबकि अलीना ने भी धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी हेमंत के साथ विवाह कर लिया।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवतियों को ढूंढ निकाला और उन्हें थाने लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मर्जी से अपने पतियों के साथ रहना चाहती हैं और माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया।

पुलिस अब उनके शैक्षणिक दस्तावेज और आधार कार्ड के जरिए उनकी उम्र की पुष्टि कर रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बालिग होने की बात सामने आई है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी नजर रखे हुए है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!