ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम पहुंची क्रिकेटर क्रांति गौड़, बोली-धन्य हो गईं, यकीन नहीं हो रहा गुरूजी के दर्शन हुए

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Feb, 2026 05:40 PM

cricketer kranti gaur visited bageshwar dham before her tour to australia

भारतीय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ नाम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को बगेश्वरधाम पहुंची। गौड़ सुंदरकांड मंडल के छतरपुर स्थित कार्यालय पहुंचीं ।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): भारतीय महिला क्रिकेट जगत का उभरता हुआ नाम और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्रांति गौड़ मंगलवार को बगेश्वरधाम पहुंची। गौड़ सुंदरकांड मंडल के छतरपुर स्थित कार्यालय पहुंचीं । क्रांति गौड़  ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बागेश्वर धाम में माथा टेका और बागेश्वर बालाजी का अशीर्वाद लिया। इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से भी आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

ये सौभाग्य है  कि बागेश्वर धाम आने का मौका मिला-क्रांति गौड़

इस मौके पर क्रांति गौड़ ने कहा है कि  ये उनका सौभाग्य है  कि उन्हें बागेश्वर धाम आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि वो गुरुजी से मिल रही हैं। उन्हें हनुमान जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। वहीं उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के बेसहारा कन्याओं की शादी करने पर भी उनकी प्रशंसा की। क्रांति गौड़ ने कहा कि वो पहले भी यहां आई थी लेकिन तब गुरुजी उनको नहीं मिले थे ,अब गुरूजी मिले हैं और उनका आशीर्वाद लिया है।  

धाम पहुंचने के बाद क्रांति गौड़ ने पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान क्रांति ने बागेश्वर धाम पर आयोजित होने जा रहे सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव की सराहना की। वहीं बागेश्वर महाराज ने भी क्रांति के खेल को सराहा। महाराज श्री ने क्रांति के साथ-साथ उनके मेंटॉर विनय चौरसिया की भी सराहना की और आने वाले क्रिकेट मुकाबलों में उत्कृष्ण प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि छतरपुर की बेटी पूरे भारत में अपना नाम रौशन कर रही है। इनका बॉलिंग से विकटें उड़ जाती है और विरोधी पस्त हो जाते हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता है जो सराहनीय काम है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!