पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बोली दिल की बात,कहा- मैं किसी पद लालसा में दौरे नहीं कर रहा, पुराने कार्यकर्ताओं को फिर जोडना है, 2028 में कांग्रेस लानी है

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Mar, 2026 08:45 PM

former leader of opposition said i am not touring for any post

छतरपुर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अजय सिंह राहुल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसी पर भी कितना भी गंभीर आरोप लग जाए, उसका बाल बांका नहीं होता।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अजय सिंह राहुल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसी पर भी कितना भी गंभीर आरोप लग जाए, उसका बाल बांका नहीं होता। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बजट सत्र 40 दिनों तक चलता था, लेकिन अब मात्र 8 दिनों का रह गया है। राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के मुद्दों पर चर्चा करने से भागती है और सदन में बहस से बचती है।

मैं किसी पद की लालसा से यह दौरा नहीं कर रहा-राहुल सिंह

राहुल सिंह ने अपने छतरपुर प्रवास के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, मैं किसी पद की लालसा से यह भ्रमण नहीं कर रहा हूं। मेरा मकसद कांग्रेस को मजबूत करना और पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जोडऩा है। जो कांग्रेस के लोग किसी वजह से एक्टिव नहीं हैं, उन्हें एक्टिव करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे और मध्य प्रदेश में 2028 में कांग्रेस सरकार लाएंगे।

भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का लगाया आरोप

भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा, भाजपा की सरकार दबाव की राजनीति करती है। अभी तो सिर्फ पार्टी के दफ्तर में नोटिस चस्पा किया गया है। अगर भाजपा के लोग और कोई दावा या आपत्ति करते हैं तो हम उसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

राहुल गांधी पर कंगना रनौत के हालिया बयान पर टिप्पणी करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, वे किस तरह की विचारधारा की हैं, यह सब जानते हैं। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा, मैं इस तरह की किसी भी बात के पक्ष में नहीं हूं जहां पर समाज में विभाजन हो और जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया जाए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!