BJP नेता ने महिला को लाठी-लात-घूंसों से पीटा, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, Video आया सामने

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 08 Feb, 2026 03:32 PM

shocking video from sidhi bjp leader brutally assaults woman in public

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से महिला के साथ बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिहावल विधानसभा के बहरी गांव में एक बीजेपी नेता द्वारा महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया...

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से महिला के साथ बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिहावल विधानसभा के बहरी गांव में एक बीजेपी नेता द्वारा महिला की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भाजपा नेता संतोष पाठक महिला को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। आरोपी नेता कभी महिला पर लाठी बरसाता दिखता है, तो कभी बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक देता है। इसके बाद भी वह महिला को लात-घूंसे मारता रहा। महिला खुद को छुड़ाने की लगातार कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी का हमला नहीं रुका। घटना के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। पूरी वारदात का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सीधी जिले की सिहावल विधानसभा के बहरी क्षेत्र की है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता की इस बर्बरता को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्रशासनिक प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!