बाबा महाकाल की शरण में जैकलिन फर्नांडीस, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 08 Feb, 2026 04:50 PM

bollywood actress jacqueline fernandez offers prayers at mahakaleshwar temple

मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

उज्जैन (विशाल सिंह): मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने आज भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर के समय वह उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल के दर्शन किए।

PunjabKesari, Jacqueline Fernandez, Mahakaleshwar Temple, Ujjain News, Bollywood Actress, Mahakal Darshan, Celebrity Visit, Religious News, Madhya Pradesh News

दर्शन के पश्चात जैकलिन फर्नांडीस मंदिर परिसर स्थित नंदी हॉल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर में अभिनेत्री की सादगी और श्रद्धा को देखकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari, Jacqueline Fernandez, Mahakaleshwar Temple, Ujjain News, Bollywood Actress, Mahakal Darshan, Celebrity Visit, Religious News, Madhya Pradesh News

जैसे ही मंदिर में जैकलिन फर्नांडीस की मौजूदगी की जानकारी श्रद्धालुओं को मिली, मंदिर परिसर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मंदिर प्रशासन और पुलिस द्वारा पहले से की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई।

PunjabKesari, Jacqueline Fernandez, Mahakaleshwar Temple, Ujjain News, Bollywood Actress, Mahakal Darshan, Celebrity Visit, Religious News, Madhya Pradesh News

मंदिर प्रशासन की निगरानी में अभिनेत्री को विशेष मार्ग से दर्शन कराए गए, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैकलिन के दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में पूरे समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
 
Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!