सचिव से गाली-गलौच के आरोप में एक बड़े अफसर निलंबित, 2 अधिकारियों का हुआ तबादला!

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Feb, 2026 09:48 PM

senior ifs officer suspended over abuse allegations 2 officers transferred

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी मनीष कश्यप (2015 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी मनीष कश्यप (2015 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार की डिरेगुलेशन से जुड़ी एक बैठक की तैयारी के दौरान, मनीष कश्यप ने सचिव से बातचीत में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और आपत्तिजनक व अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इस मामले में विभाग ने उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन पाया और अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबन आदेश जारी किया। निलंबन के दौरान मनीष कश्यप मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में तैनात रहेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

दो IFS अधिकारियों के तबादले

जाधव सागर रामचंद्र (2017 बैच)

परियोजना निर्माण निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय से हटाकर  राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ, उप वन संरक्षक, मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ।

चंद्र कुमार अग्रवाल (2022 बैच)

जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग बिलासपुर से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!