Edited By Desh Raj, Updated: 09 Feb, 2026 11:26 PM

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ा बयान सामने आय़ा है। पूर्व बीजेपी मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के एक बड़े ऑफर का जिक्र किया है। गोपाल भार्गव ने कहा कि एक समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें...
(सागर): मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ा बयान सामने आय़ा है। पूर्व बीजेपी मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के एक बड़े ऑफर का जिक्र किया है। गोपाल भार्गव ने कहा कि एक समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर दिया था। लेकिन वो पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा पर अडिग दे और ऑफर ठुकरा दिया था
अपने 20 वर्षों के राजनीतिक संघर्ष का किया भार्गव ने जिक्र
बीजेपी के पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव ने सागर के रहली में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए ये बड़ी बात कही है। अपने 20 वर्षों के राजनीतिक संघर्ष और पार्टी के प्रति निष्ठा को लेकर गोपाल भार्गव ने दिल खोलकर अपनी कहानी की जिक्र किया है। इसी दौरान भार्गव ने दिग्विजय सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के ऑफर का भी खुलासा किया है। भार्गव ने कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही रहे हैं और पार्टी के लिए हमेशा दिल से काम किया है।
वरिष्ठ नेता और विधायक गोपाल भार्गव के सार्वजनिक मंच पर छलके इस दर्द ने राजनीतिक गलियारों में गरमाहट ला दी है। कार्यक्रम के दौरान भार्गव ने अपने राजनीतिक सफर और पार्टी के प्रति अपने वसूलों के साथ ही राजनीति सिद्धांतों को लेकर खुलासे किए है।
दिग्विजय के ऑफर पर बोले थे भार्गव- यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं”
कार्यक्रम में गोपाल भार्गव ने अपने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के दौरान कठिन हालात देखे और सहे हैं। आज की राजनीति पर हमला करते हुए भार्गव ने कहा कि आज तो लोग 20 महीने भी एक जगह नहीं टिक पाते हैं, जबकि उन्होंने दशकों तक विपरीत और संघर्षशील परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।
बोले- उनकीराजनीति नियमों, पार्टी वफादारी पर आधारित
इसी मौके पर अपने अनुभव सांझा करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को साफ पर ठुकरा दिया था। ऑफर को ठुकराने जाने के बाद गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से कहा था कि “यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं।” भार्गव ने कहा कि उनकी राजनीति नियमों और पार्टी के प्रति वफादारी पर आधारित है। लिहाजा एक बार फिर रहली विधायक का दर्द मंच पर छलका है जो चर्चा में है।