BJP मंत्री बोले- राहुल गांधी पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे, कांग्रेस जहां कहीं रह भी गई है ,वहां भी नहीं रहेगी

Edited By Desh Raj, Updated: 08 Feb, 2026 03:36 PM

rahul gandhi was a  pappu  is a  pappu  and will remain pappu bjp minister

MP के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में कहा है कि वो पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू रहेंगे। ये बयान काफी चर्चा में आ गया है।

श्योपुर (जेपी शर्मा): MP के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे में कहा है कि वो पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू रहेंगे। ये बयान काफी चर्चा में आ गया है। श्योपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बीजेपी कार्यालय पर केंद्रीय बजट को प्रेस कांफ्रेस की। इस मौके पर राकेश शुक्ला ने राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने वाले बयान पर पलटवार किया । उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घेरा और कहां कि वह पप्पू है और पप्पू थे और पप्पू ही रहेंगे। जिन प्रदेशों में कांग्रेस रह भी गई है वहां भी खत्म कर देंगे। प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला का यह बयान अब सुर्खियों में है।

राहुल गांधी पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे- राकेश शुक्ला

आपको बता दें कि  बीते बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई थी। राहुल गांधी ने इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें गद्दार कह दिया। हालांकि यह वीडियो आने के बाद बीजेपी ने भी इस पर तुरंत पलटवार भी कर दिया था.

जिन प्रदेशों में कांग्रेस रह गई है, आने वाले दिनों में वहा भी नहीं रहेगी-शुक्ला

शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने भी विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घेरा और उन्होंने भी उनके बयान पर पटलवार करते हुए कहा है उनके नेताओं से जो उम्मीद की जा सकती है.राहुल गांधी पप्पू थे.पप्पू है. और वह हमेशा पप्पू रहेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा मेरा मानना है उनकी बात को गंभीरता से लेना उसके यह परिणाम है जहां प्रदेशों में कांग्रेस रह गई है आने वाले परिणामों में भी नहीं रहेगी.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!