CM के एक बड़े ऐलान से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के चेहरे खिले,अब इतना हो गया महंगाई भत्ता

Edited By Desh sharma, Updated: 11 Jan, 2026 03:21 PM

cm major announcement brings smiles to faces of lakhs of employees in the state

छतीसगढ़ के मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी आनी लाजमी है। इस घोषणा के साथ ही कर्मचारी वर्ग में बहार छा गई है ।

(रायपुर): छतीसगढ़ के मुख्यमत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी आनी लाजमी है। इस घोषणा के साथ ही कर्मचारी वर्ग में बहार छा गई है ।

3 फीसदी बढ़कर 58 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

दरअसल सीएम विष्णुदेव साय ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए 58 फीसदी महंगाई भत्ते का ऐलान कर दिया है।

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन से आई बड़ी खबर

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में सीएम साय के इस  ऐलान से कर्मचारियों को जबरदस्त सौगात मिली है। राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले यह  भत्ता 55 प्रतिशत था।  साय के ऐलान के साथ ही महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है।

केंद्र के समान भत्ता के ऐलान से कर्मचारियों में खुशी की लहर

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों में खुशी की लहर है। 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक आय में बड़ा लाभ होगा।

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में सीएम साय ने इस बडी घोषणा को करते हुए कहा कि कर्मचारियों की ज्यादातर मांगे जायज हैं और सरकार उनको पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की दूसरी पेंडिंग  मांगों को पूरा करने के लिए भी एक विशेष कमेटी गठित की जाएगी। बढ़ती महंगाई और दूसरे खर्चों को देखते हुए सरकार का ये फैसला कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों में इस फैसले की खुशी देखी जा रही है क्योंकि अब प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता मिलेगा।

   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!