जीतू की मेहनत को झटका, पूर्व CM के गढ़ में दो कांग्रेसी दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन,प्रदेश की राजनीति में हलचल

Edited By Desh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 12:04 AM

two congress stalwarts join bjp in former cm s stronghold

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेसी की मजबूती और प्रसार के लिए काम कर रहे हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम के गढ़ से ये खबर सामने आई है। जी हां छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लिए झटके वाली खबर...

(छिंदवाड़ा): मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार कांग्रेसी की मजबूती और प्रसार के लिए काम कर रहे हैं लेकिन इसी बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम के गढ़ से ये खबर सामने आई है। जी हां छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लिए झटके वाली खबर है। यहां पर दो कांग्रेसी पदाधिकारों ने बीजेपी का दामन थामकर जिले में हलचल मचा दी है।

PunjabKesari

राजकुमार उईके और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके बैसाखू भलावी भाजपा के साथ

 

PunjabKesari

आदिवासी अंचल में दो कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी की  नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।  पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार उईके और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके बैसाखू भलावी ने जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह की उपस्थिति में भगवा का थाम लिया।

दोनों कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीजेपी में शामिल होकर मचाई हलचल

छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचल में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में कांग्रेस को त्यागकर भाजपा परिवार की सदस्यता ली है। जानकारी देते हुए शाह ने बताया कि दोनों नेताओं का हर्रई क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है,और दोनों नेता काफी माने जाते हैं। भाजपा को ज्वाइन करने से पार्टी को इनका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि विधायक कमलेश शाह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली, क्योंति  यह भाजपा के सिद्धांतों का प्रभाव है।  कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी को अलविदा कहकर  भाजपा से जुड़ रहे हैं। लिहाजा जिला भाजपा अध्यक्ष और विधायक शाह ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए दोनों नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया है। वहीं इलाके में ये काग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!