Police Transfer 2026: राज्य में बड़ा पुलिस फेरबदल, एक साथ 69 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Feb, 2026 10:12 AM

cg police 69 transferred in major reshuffle

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों की कार्रवाई की गई है।

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों की कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने 69 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद जिले के कई थानों और चौकियों की कमान बदल गई है।

2 निरीक्षक, 4 SI और 4 ASI समेत 69 को नई जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI) सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।

सिटी कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा को जिला विशेष शाखा में भेजा गया है।

पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी को सिटी कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

साइबर सेल प्रभारी को हत थाना प्रभारी बनाया गया है।

चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को पटना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

SI आनंद सोनी को चरचा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चौकी प्रभारियों में भी बदलाव

रामगढ़ चौकी प्रभारी को बैकुंठपुर थाना भेजा गया है।

ASI धनश्याम यादव को चरचा पदस्थ किया गया है।

जगनारायण साहू को रामगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है।

लक्ष्मीचंद कश्यप को चौकी पोड़ीबचरा की जिम्मेदारी दी गई है।

गुरु प्रसाद यादव को बैकुंठपुर थाना में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा 3 प्रधान आरक्षक और 59 आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

तीन साल से अधिक समय से जमे थे कई कर्मचारी जानकारी के मुताबिक जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक की पदस्थापना थी, उन्हें इस तबादला आदेश के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।जिले में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और नई पदस्थापना के साथ अधिकारी-कर्मचारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!