Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 02:34 PM

जिले में लंबे समय से एक ही सर्किल में जमे पटवारियों पर प्रशासन ने आखिरकार शिकंजा कस दिया है।
राजनांदगांव: जिले में लंबे समय से एक ही सर्किल में जमे पटवारियों पर प्रशासन ने आखिरकार शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर 30 जनवरी को जारी आदेश के तहत कई पटवारियों के सर्किल बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस फैसले के बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के प्रमुख बिंदु
ऐश्वर्य मिश्रा को पहन क्रमांक 29 पर यथावत रखते हुए पहन क्रमांक 36 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। सनद कुमार विश्वास का पहन क्रमांक 58 से तबादला कर पहन क्रमांक 30, तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया।
अनुराग शुक्ला को पहन क्रमांक 64 से हटाकर पहन क्रमांक 32 भेजा गया, साथ ही पहन क्रमांक 63 का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। नीरज श्रीवास्तव को पहन क्रमांक 06 के साथ 07 का अतिरिक्त प्रभार देते हुए पहन क्रमांक 58 में पदस्थ किया गया।
विकास वासनिक का पोस्ट नंबर 30 से हटाकर पोस्ट नंबर 63 में तबादला किया गया। हेमंत वर्मा को पोस्ट नंबर 32 से हटाकर पोस्ट नंबर 64 भेजा गया।
महेंद्र सिन्हा को पोस्ट नंबर 36 से हटाकर पोस्ट नंबर 06 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
प्रशासनिक संदेश साफ
इस कार्रवाई को लंबे समय से एक ही जगह जमे पटवारियों पर लगाम लगाने और कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी ऐसे फैसले देखने को मिल सकते हैं।