Edited By meena, Updated: 24 Jan, 2026 02:37 PM

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के मुताबिक, जिले में पदस्थ 28 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों...
कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची के मुताबिक, जिले में पदस्थ 28 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। ये तबादले अस्थायी तौर पर तत्काल प्रभार आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जारी तबादला सूची में कई प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। जिनको कोतवाली, यातायात थाना, माधवनगर, बरही, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद सहित अन्य थानों एवं पुलिस चौकियों में पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों को पुलिस चौकी से आरक्षित केंद्र तथा कार्यालय पुलिस उप अधीक्षक/मुख्यालय भेजा है।
देखें सूची