IAS संतोष वर्मा पर शिंकजा! फर्जी प्रमोशन आदेश जारी करने वाली कोर्ट की बाबू गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 19 Dec, 2025 05:16 PM

ias santosh verma under scrutiny court clerk who issued fake promotion orders a

ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करके विवादों में घिरे आईएएस संतोष वर्मा के फर्जी प्रमोशन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने प्रमोशन मामले में फर्जी आदेश तैयार करने के आरोप में कोर्ट की बाबू नीतू सिंह चौहान...

इंदौर (सचिन बहरानी) : ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करके विवादों में घिरे आईएएस संतोष वर्मा के फर्जी प्रमोशन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने प्रमोशन मामले में फर्जी आदेश तैयार करने के आरोप में कोर्ट की बाबू नीतू सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद पुलिस ने उसे अदालत परिसर से ही हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार, नीतू सिंह चौहान पर तत्कालीन स्पेशल जज विजय रावत की अदालत के नाम से फर्जी न्यायिक आदेश तैयार करने का आरोप है। इन्हीं आदेशों के आधार पर आईएएस संतोष वर्मा ने अपने प्रमोशन का लाभ लिया था। जांच में सामने आया है कि संबंधित आदेशों रिकॉर्ड अदालत के रजिस्टर और फाइलों में बाबू की हस्तलिपि मौजूद है। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई एडिशनल डीसीपी ने बताया कि अब तक फर्जी आदेशों की मूल प्रति बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के लिए अनुमति मांगी है, ताकि कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए जा सकें। जांच में यह भी सामने आया कि संतोष वर्मा ने अदालत के नाम से फर्जी आदेश प्रस्तुत किए थे, जिनमें एक में केस खत्म होने और दूसरे में दोषमुक्त होने का दावा किया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!