Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 04:26 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
जारी आदेश के मुताबिक गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा पंकज सिंह, जो अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर में पदस्थ थे, उन्हें सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है।
वहीं नायब तहसीलदारों में भी कई बदलाव किए गए हैं। समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी, राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी, विनीता शर्मा को पचपेड़ी से बिलासपुर और सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से बेलतरा भेजा गया है।